(देहरादून)02नवंबर,2026.
टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित 184 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में प्रभावितों को आकर्षक मुआवजा देने का प्रावधान किया गया है। परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अधिग्रहित भूमि का सर्किल रेट से चार गुना और शहरी क्षेत्रों में दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, झील के ऊपर डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज बनाया जाना प्रस्तावित है।
रिंग रोड पर कुल नौ डबल लेन पुल प्रस्तावित हैं। इनमें चिन्यालीसौड़ के देवीसौड़ में 350 मीटर लंबा आर्च ब्रिज और डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज प्रमुख हैं। पुलों का निर्माण भी रिंग रोड परियोजना के तीन चरणों के अनुरूप किया जाएगा। पुलों के बनने से झील के दोनों ओर के क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी सुगम होगी।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र टम्टा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रभावित भूमिधरों को सर्किल रेट का चार गुना और शहरी क्षेत्रों में अधिग्रहित भूमि का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। डोबरा-चांठी में 500 मीटर लंबा सिंगल सस्पेंशन ब्रिज भी प्रस्तावित है। इससे दोनों जनपदों में पर्यटन विकास की नई राहें खुलने की भी उम्मीदें है।(साभार एजेंसी)


