सीएम धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

Uttarakhand News

(देहरादून)03नवंबर,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या कम होगी।

उन्होंने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता मां-बेटे जैसा है और यहां की जनता का स्नेह उन्हें प्रदेश सेवा की ऊर्जा देता है। राज्य सरकार खटीमा के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि राजकीय महाविद्यालय, आईटीआई और बालिका विद्यालयों के आधुनिकीकरण, सड़कों-पुलों के निर्माण और बस अड्डे के विकास से लोगों को लाभ मिल रहा है। किसानों के लिए चीनी मिल का संचालन और गन्ने का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही जल निकासी, ऑक्सीजन पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पूर्व सीएम खटीमा चौराहे से कार्यक्रम स्थल तक पैदल पहुंचे, जहां नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *