बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर में लिपटा भू-बैकुंठ

Uttarakhand News

(देहरादून )02 नवंबर 2026

बदरीनाथ धाम में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीती रात धाम और आसपास के ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों – भ्यूंडार घाटी, नर-नारायण पर्वत पर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फ की सफेद चादर से पूरा धाम अलौकिक और खूबसूरत नजर आ रहा है।

बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। आज बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -4°C और अधिकतम 8°C के आसपास है, बर्फीली सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। स्थानीय लोगों, हक-हकूकधारियों और तीर्थ-पुरोहितों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। 3608

मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार आज 2 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ धाम में भी हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और 3 से 7 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, जिससे दीपावली से पहले धूप निकलने और तापमान में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है। फिलहाल किसी गंभीर मौसम चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 16 नवंबर को बंद होने हैं, इससे पहले बर्फबारी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और बर्फ से ढके नजारों का आनंद ले रहे हैं।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *