अहमदाबाद में होगा वर्ष 2029 सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप

National News

(नई दिल्ली)27अक्टूबर,2026

अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ने कहा है कि वर्ष 2029 में सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित वैश्विक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की मेजबानी करेगा।

यह निर्णय चीन के निंगबो में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में लिया गया। महासंघ ने वर्ष 2030 की सीनियर विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी रूस की राजधानी मॉस्को को सौंपी है।

इसके अलावा वर्ष 2028 की विश्व युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप की मेजबानी कोसोवो की राजधानी प्रिस्टिना और विश्व जूनियर चैंपियनशिप की मेजबानी वेनेजुएला की राजधानी कराकस को दी गई है।(साभार एजें

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *