भराड़ीसैंण (गैरसैंण), 27 अक्टूबर 2026
उत्तराखंड विधानसभा के सत्र से पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भावुक श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में सत्र शुरू होने से पूर्व सीएम धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि.) और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों दिवंगत नेताओं के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल खंडूड़ी ने सैनिक पृष्ठभूमि से आकर राज्य के विकास में अनुशासन और ईमानदारी की मिसाल पेश की, जबकि हीरा सिंह बिष्ट ने जनसेवा के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई।
सीएम धामी ने कहा कि उनके आदर्श और जनसेवा की भावना नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कई विधायक और अधिकारी भी मौजूद रहे।(साभार DIPR/सोशल मीडिया)


