अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य-शिक्षा पर फोकस

Uttarakhand News

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)27 अक्टूबर 2026

उत्तराखंड सरकार के वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण और युवा कल्याण के लिए अहम प्रावधान किए गए हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आम जनता को 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज देने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए ₹100 करोड़ और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए ₹125 करोड़, यानी कुल ₹225 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज सहित नर्सिंग कॉलेजों के लिए पूंजीगत मद में लगभग ₹160 करोड़ प्रस्तावित हैं।

शिक्षा में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए विद्यालयी और उच्च शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए ₹200 करोड़ रखे गए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत 12वीं के छात्रों को NEET, JEE और CLAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग के लिए ₹5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय के लिए ₹35 करोड़, चंपावत में बन रहे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए ₹10 करोड़, राष्ट्रीय खेलों से पहले खिलाड़ियों के विशेष प्रशिक्षण शिविरों के लिए ₹8 करोड़, खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए ₹5.50 करोड़ और ओपन जिम के लिए ₹5 करोड़ रखे गए हैं।

महिला एवं बाल कल्याण के तहत पोषण 2.0 अभियान के लिए ₹60 करोड़, भोजन माताओं के मानदेय के लिए ₹20 करोड़, निराश्रित विधवा पेंशन के लिए ₹27 करोड़, अन्य कल्याणकारी पेंशन योजनाओं के लिए ₹93 करोड़, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लिए ₹2 करोड़ और बाल सानिध्य योजना के लिए ₹1 करोड़ का प्रावधान किया गया है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *