(नई दिल्ली )11नवंबर,2026
भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद के लिए 5 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल की तस्वीर साफ हो गई है।
चुनाव अधिकारी संजय के. श्रीवास्तव ने 30 पात्र राष्ट्रीय खेल महासंघों की सूची जारी की है। प्रत्येक महासंघ को एक पुरुष और एक महिला प्रतिनिधि को नामित करना होगा।
गुटबाजी के कारण भारतीय मुक्केबाजी महासंघ को चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखा गया है। इसके अलावा तदर्थ समिति द्वारा संचालित टेबल टेनिस महासंघ और दो गुटों में बंटे गोल्फ यूनियन को भी पात्र सूची में जगह नहीं मिली है।(साभार एजेंसी)


