बजट घोषणाओं पर सीएम सैनी सख्त,बोले -हर सेवा समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)11नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हरियाणा सरकार की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों की योजनाओं के आधुनिकीकरण और नागरिक-केंद्रित सुधारों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बजट में की गई सभी घोषणाओं से जुड़े कार्यों को शीघ्रता से और प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य आमजन को प्रत्येक सरकारी सेवा पारदर्शी तरीके से और निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपलब्ध करवाना है। किसी भी योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाई जाए और तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। नागरिकों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन और सरल बनाया जाए।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *