सीएम धामी द्वारा “मुख्यमंत्री विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम” में प्रतिभाग

Uttarakhand News

(देहरादून)19सितंबर,2026

काशीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम में पहुंचकर 17 विद्यालयों के 1,400 से अधिक विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से उनके विचार, अनुभव और सुझाव जानने का अवसर मिला तथा विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के विकास, शिक्षा, रोजगार, तकनीक, नवाचार और पर्यावरण सहित विभिन्न विषयों पर अपने रचनात्मक विचार साझा किए। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि हमारी युवा पीढ़ी अपने भविष्य के प्रति पूरी तरह जागरूक है। आज का युवा केवल तकनीक और आधुनिक ज्ञान से परिचित ही नहीं है, बल्कि समाज, प्रदेश और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझता है।

कार्यक्रम में विधायक श्री त्रिलोक सिंह, मेयर श्री दीपक बाली समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। (साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *