सीएम धामी द्वारा “मातृशक्ति संवाद और सम्मान समारोह” में प्रतिभाग

Uttarakhand News

(देहरादून)19सितंबर,2026

मुख्य सेवक सदन में आज आयोजित मातृशक्ति संवाद एवं सम्मान समारोह में उपस्थित महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त तरीके से केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित योजनाओं पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। इस गीत के जरिए महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति अपने विश्वास को व्यक्त किया।

संवाद के दौरान उस समय भावपूर्ण वातावरण बन गया, जब एक महिला ने अपनी बात मोदी जी तक पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हुए, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने मधुर गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘हमें तो मोदी ने बहुत कुछ दिया है, बहुत शुक्रिया है’ गीत के जरिए महिलाओं को बिना ब्याज के ऋण, लखपति दीदी योजना, महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए, कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण को समर्पित नीतियों के चलते महिलाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इस गीत के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना स्नेह और आभार व्यक्त किया। गीत के शब्दों में प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास और आत्मीयता की अभिव्यक्ति देखने को मिली।

महिलाओं ने गीत के माध्यम से उस बदलाव को भी स्वर दिया, जिसमें उन्हें केवल सरकारी योजनाओं के लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की यात्रा में सक्रिय भागीदार के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *