सीएम धामी ने दीं विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं

Uttarakhand News

(देहरादून)17 सितंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के आधुनिक एवं तकनीकी युग में कुशल मानव संसाधन किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। राज्य सरकार कारीगरों, श्रमिकों और युवाओं को कौशल विकास, रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन कर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा। (साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *