“ये छात्रों की नहीं,सिस्टम की हार है”-राहुल गांधी

National News

(नई दिल्ली)09अगस्त,2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रयागराज में एक छात्र से मुलाकात का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर छात्रों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि छात्र ने उनसे कहा कि उसके पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है। राहुल ने बताया कि छात्र ने वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, परिवार की जमीन तक बेच दी और माता-पिता पर कर्ज हो गया, लेकिन इसके बावजूद उसे सफलता नहीं मिली। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह छात्र की नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की हार है, जो उसकी मेहनत का उचित परिणाम देने में विफल रही। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *