ऑपरेशन अमिस्ताद:वेनेजुएला ने जताया भारत का आभार

National News

(नई दिल्ली)04जुलाई,2026

वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने आज ऑपरेशन अमिस्ताद की सराहना की। दरअसल, मंत्री इवान गिल भारत की ओर से स्थापित फील्ड अस्पताल का दौरा किया। वहां दी गई चिकित्सा सेवाओं की सराहना की।

पीएम मोदी को धन्यवाद कहा:
यात्रा के अंत में अपने प्रेस बयान में गिल ने कहा कि वेनेजुएला में भारत के राजदूत पीके अशोक बाबू के साथ उन्होंने एकजुटता के मार्मिक प्रदर्शन को देखा। इसके साथ ही मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

विदेश मंत्री इवान गिल ने क्या कहा?:
उन्होंने कहा ‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमने इस फील्ड अस्पताल का दौरा किया है। यह फील्ड अस्पताल भारत सरकार की ओर से स्थापित किया गया है, जो हमारी मित्र और भाईचारे वाली सरकार है। वेनेजुएला में भारत से हमारे साथ राजदूत अशोक बाबू, यहां के संचालन के प्रभारी कमांडर, राष्ट्रीय हिप्पोड्रोम संस्थान के निदेशक और अध्यक्ष जूलियो लियोन भी मौजूद हैं, जो इस अस्पताल की स्थापना के लिए सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

हर दिन 400 लोगों का इलाज हो रहा है
उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा है कि प्रतिदिन 400 लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता दी जा रही है। वीडियो में हम भूकंप के दौरान घायल हुए, फ्रैक्चर वाले और हेमाटोमा से ग्रस्त लोगों को देखेंगे। हमने ऐसे लोगों को भी देखा है जिन्हें दंत चिकित्सा, एक्स-रे और छोटी-मोटी सर्जरी की सुविधा मिल रही है। हमने उन बचावकर्मियों पर भी ध्यान दिया है जो वेनेजुएला में बचाव अभियान के दौरान घायल हुए थे और अपने देशवासियों को बचाते समय उन्हें चोटें आई थीं। ।

भाईचारे का एक उदाहरण देखने को मिला
उन्होंने कहा, ‘मैं भारत सरकार और उसके प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमने हाल ही में भारत का दौरा किया था। यहां भाईचारे का एक उदाहरण देखने को मिला। यह उन लोगों का भाईचारा है जो वेनेजुएला के लोगों की सेवा कर रहे हैं। दुख की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े हैं।

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बताया कि पिछले सप्ताह वेनेजुएला में आए भूकंप में 2,300 से अधिक लोग मारे गए, 5,000 से अधिक घायल हुए।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *