सीएम पटेल ने शंकराचार्य से लिए आशीर्वाद,पूर्णाहुति हवन में हुए शामिल

Gujrat

(अहमदाबाद,गुजरात)08 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गोता में गुरुवार को मूलाम्नाय सर्वज्ञ कांची कामकोटि पीठम के 70वें पीठाधिपति पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती स्वामीजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री पूज्य शंकराचार्य जी के सान्निध्य में गोता में आयोजित पूर्णाहुति हवन में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञशाला मंडपम में पूज्य शंकराचार्य जी के साथ संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती महास्वामी जी ने 28 फरवरी 2018 को पीठाधिपति जयेन्द्र सरस्वती जी के विदेहमुक्ति के बाद 70वें पीठाधिपति के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। कांचीपुरम स्थित कांची कामकोटि पीठम भारतीय सनातन परंपरा और वैदिक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ नेता भूपेंद्रसिंह चुडासमा और मायाबेन कोडनानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *