स्वदेश लौटने पर भारोत्तोलकों का हुआ भव्य स्वागत

National News

(नई दिल्ली)02अगस्त,2026

मीराबाई ने लगातार तीसरी बार जीता था सोना।भारतीय भारोत्तोलन मीराबाई चानू ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह देश के लिए स्वर्ण पदक जीत सकीं।

मीराबाई ने कहा कि वह गोल्ड जीतकर गर्व महसूस कर रही हैं। मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलो का भार उठाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मीराबाई ने लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है।

वहीं, भारत को 110 प्लस कैटेगरी में सिल्वर मेडल दिलाने वाले वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें रजत पदक जीतने पर बहुत खुशी है।

वहीं, भारत को 110 प्लस कैटेगरी में सिल्वर मेडल दिलाने वाले वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें रजत पदक जीतने पर बहुत खुशी है। लवप्रीत ने कहा कि पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में वह कांस्य पदक ही जीत सके थे, ऐसे में मेडल का रंग बदलकर वह खुश हैं। लवप्रीत ने भारतीय नौसेना और सभी देशवासियों का उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *