विकास योजनाओं हेतु सीएम धामी द्वारा 6.85 करोड़ अनुमोदित

Uttarakhand News

(देहरादून)25जुलाई,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य सेक्टर के अन्तर्गत देहरादून नगर के टपकेश्वर महादेव गढ़ी डाकरा कैंट में 08 एमएलडी के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण हेतु भूमि क्रय की लागत ₹ 6.62 करोड़ तथा उत्तराखण्ड राज्य के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित 21 योजनाओं हेतु ₹ 41.37 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेडिंग, चकव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर आदि हेतु ₹ 5.46 करोड़ तथा 08 अस्थायी रैन बसेरों आदि का कार्य हेतु ₹ 6.85 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में विकासखण्ड द्वाराहाट के अन्तर्गत ग्राम सभा सकुनी के सुकेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णाेद्धार का शेष कार्य पूर्ण किये जाने हेतु ₹ 124.73 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 74.83 लाख, विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के सेराघाट में माँ मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 72.83 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त में ₹ 43.69 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौडी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दीवार तथा धर्मशाला का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 22.00 लाख की धनराशि स्वीकृत
किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव आम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मा. मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹ 36.84 लाख की धनराशि आवंटित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्यान्तर्गत जनपद चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर में स्थित प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज के अंतर्गत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान हेतु ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किये जाने के लिए वाइब्रेंट विलेज में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *