(नई दिल्ली)25जुलाई,2026.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है. प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालय के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है।
वहीं, प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री की सलाह पर, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रह्ललाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार भी दिया जाए(साभार एजेंसी)
