हाईकोर्ट के आदेश पर UKPCS मुख्य परीक्षा स्थगित

Uttarakhand News

(हरिद्वार)05दिसंबर,2025.

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने UKPCS (उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा) मुख्य परीक्षा 2025 (लिखित प्रकृति) को स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिट याचिका संख्या–455 (एसबीओ) ऑफ 2025 में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा 04 दिसम्बर 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि विज्ञापन संख्या A-1/E-1/PCS-2025/2025-26 दिनांक 07 मई 2025 के संदर्भ में 09 दिसम्बर 2025 से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा आगामी आदेशों तक आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा की नवीन तिथियों से संबंधित सूचना आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर पृथक से प्रसारित की जाएगी।

गौरतलब है कि अभ्यर्थी लंबे समय से मुख्य परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे, ऐसे में निर्णय परीक्षा कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आगे की सभी अपडेट्स केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *