खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,सुनी जनसमस्याएं

Uttarakhand News

(देहरादून‌ ) 20 सितम्बर,2025.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम अपने गृहक्षेत्र खटीमा पहुंचे। लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री ने जनता से मुलाकात कर उनकी सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने विभागीय अधिकरियों को जनता की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी किसी प्रकार की कोताही न बरतें। जनता की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री धामी अपने निजी आवास कालापुल के लिए रवाना हुए। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, मोहिनी पोखरिया, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, प्रेम सिंह टूरना, भुवन भट्ट, किशन सिंह किन्ना, आशीष श्रीवास्तव, मुकरजीत राणा, सतीश गोयल आदि थे।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *