(देहरादून) 06नवंबर,2026
राज्योत्सव के रंगारंग कार्यक्रम के बीच परेड ग्राउंड में उत्तराखंड की कला और संस्कृति के दो स्तंभों को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पांडेय को यह प्रतिष्ठित सम्मान सौंपा।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत यह पुरस्कार दिए गए हैं। साल 2024 के विजेता के रूप में गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और 2025 के लिए हेमंत पांडेय को चुना गया था। सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए दोनों को दो-दो लाख रुपये और सम्मान पत्र दिया गया।
नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाया है, तो वहीं हेमंत पांडेय ने अपने अभिनय कौशल से उत्तराखंड का मान राष्ट्रीय पटल पर बढ़ाया है।(साभार सू वि)


