अमित शाह ने किया ₹1475 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Uttarakhand News

(देहरादून)06नवंबर,2026

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के तहत परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इनमें ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन योजनाओं से सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

सबसे बड़ा हिस्सा ऊर्जा विभाग का रहा। यूपीसीएल की ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास और ₹77.93 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जिससे विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ होगी।

पेयजल के क्षेत्र में पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की 8 योजनाओं का शिलान्यास और ₹82.03 करोड़ की 5 योजनाओं का लोकार्पण, जबकि जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की 2 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।

लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की 1 योजना का शिलान्यास और ₹99.68 करोड़ की 3 योजनाओं का लोकार्पण हुआ। शहरी विकास विभाग ने ₹92.25 करोड़ की 4 योजनाओं का शिलान्यास और ₹10.95 करोड़ की 1 योजना का लोकार्पण किया, जिसमें कुंभ मेला-2027 के लिए हरिद्वार में सड़क-पुल के कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा तकनीकी शिक्षा की ₹97 करोड़, पर्यटन की डोबरा-चांठी पार्क और हेमकुंट रोपवे के लिए विद्युत आपूर्ति की ₹43.70 करोड़, गृह विभाग में देहरादून में साइबर उत्कृष्टता केंद्र और हल्द्वानी में फायर स्टेशन आवास की ₹68.27 करोड़, डेयरी विभाग में सितारगंज मिल्क पाउडर प्लांट की ₹48.21 करोड़, उच्च शिक्षा, आवास, गन्ना विकास और चिकित्सा शिक्षा विभाग की योजनाएं भी शामिल हैं।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *