महेन्द्र भट्ट बनेंगे दोबारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Uttarakhand News

( देहरादून )30जून,2025.

महेंद्र भट्ट को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। हलांकि इसकी औपचारिक घोषणा कल होगी।

महेंद्र भट्ट द्वारा उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में वर्तमान पार्टी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा मुख्यालय में नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद महेंद्र भट्ट का फिर से निर्विरोध अध्यक्ष बनना सुनिश्चित है। हालांकि, कल एक जुलाई को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी के अलावा कई राज्यसभा सांसद, लोकसभा सांसद और विधायक भी उपस्थित रहे मुख्यमंत्री धामी जी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा गया लेकिन प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की केवल महेंद्र भट्ट का ही नामांकन प्रस्तुत हुआ इस कारण उनके निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

इससे पहले सरकार और संगठन में देखा गया है सुन्दर तालमेल… अब महेंद्र भट्ट 2.0 की पंचायत चुनाव से होगी परीक्षा। बता दें कि महेंद्र भट्ट पिछले तीन वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के विवाद रहित और पार्टी के भीतर सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे हैं साथी उनकी छवि पर कोई भ्रष्टाचार का दाग भी नहीं है समझा जाता है की गढ़वाल और कुमाऊं को बैलेंस बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली संगठनात्मक परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैंने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड भाजपा के प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम , केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेद्र सिंह रावत ,पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद एवं वरिष्ठ नेता श्री अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, श्रीमती कल्पना सैनी , भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार, अनेक विधायकगण सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने मेरे जीवन के इस क्षण को विशेष आत्मीयता और ऊर्जा प्रदान की”

बता दें कि प्रदेश दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए भारतीय जनता पार्ट में महेंद्र भट्ट को किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *