पिरान कलियर नगर पंचायत में बनी अवैध मजार को हटाया गया

Uttarakhand News

(हरिद्वार)26नवंबर,2025.

जिला प्रशासन ने आज पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में बनी अवैध मजार को बुलडोजर से हटा दिया।

प्रशासन ने कारवाई से दो सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किया था।
डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जा करने की नियत से अवैध संरचना बनाई गई थी इस साथ साथ कई बीघा जमीन को भी घेरा हुआ था। इस अतिक्रमण हटाने की दृष्टि से दो सप्ताह पूर्व नोटिस जारी किया था । जिसपर कब्जेदारों ने भूमि संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखाए गए।

आज प्रशासन की टीम ने पुलिस फोर्स लगा कर उक्त अवैध संरचना को हटा दिया। उक्त सरकारी भूमि का प्रयोग आगे जनहित की योजना में किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि धामी सरकार ने अवैध मजारों अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया हुआ है अबतक 576 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया जा चुका है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार ये कहते रहे है कि उत्तराखंड के धार्मिक सांस्कृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ करने वालों से सख्ती से पेश आया जायेगा ,यहां लैंड जिहाद मजार जिहाद के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जोकि आगे भी जारी रहेगा ।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *