सीएम धामी ने RSS प्रांत कार्यालय में स्वयंसेवकों के साथ मनाई दीपावली

Uttarakhand News

(देहरादून )08 नवंबर 2026

दीपावली के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित तिलक रोड पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने वहां मौजूद पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया और सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और गौरवशाली परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, निराशा से आशा की ओर और असत्य से सत्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं है, यह सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा, सेवा भाव, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी देता है। यह पर्व हमें समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।(साभार सोशल मीडिया/एजेंसी(

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *