उजड़े हुए गाँव को बसाएगी,विशेषज्ञ‌ टीम

( देहरादून)14अगस्त,2025. आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में शासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति ने व्यापक निरीक्षण कर पुनर्वास एवं आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक पहलुओं का मूल्यांकन किया। समिति में सचिव राजस्व डॉ.सुरेंद्र नारायण पांडेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी युकाडा डॉ.आशीष चौहान तथा अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल रहे। समिति के सदस्यों ने प्रभावित परिवारों, जनप्रतिनिधियों और […]

Continue Reading

करोड़ों रुपए के अन्तर्राष्ट्रीय पार्सल फ्राड का पर्दाफाश,नाइजीरियाई मास्टरमाइंड गिरफ्तार

( देहरादून )14अगस्त,2025. उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया। नाइजीरियन नागरिक Colinus Ugochukwu Nwaemuka को बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। यह गिरोह फर्जी अंतरराष्ट्रीय पार्सल और सरकारी अधिकारी बनकर करोड़ों की ठगी को अंजाम देता था। एसएसपी […]

Continue Reading

हर्षिल:भागीरथी नदी पर बनी झील को खोलने का प्रयास जारी

(उत्तरकाशी)13अगस्त,2025. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में धराली और हर्षिल में हाल ही में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के लिए उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रयास […]

Continue Reading

सांसद बलूनी आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे

(देहरादून )13अगस्त,2025. अपने लोकसभा क्षेत्र पौड़ी के आपदा प्रभावित सैंजी गांव और नैठा बाजार (पाबौ, पौड़ी) का स्थलीय निरीक्षण किया। आपदा राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मैंने अपनी सांसद निधि से आपदा में प्रभावित लोगों को 10 लाख की अग्रिम सहायता राशि का चेक […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री धामी ने किया “योगा पार्क’, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

(देहरादून‌ )13अगस्त,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून नगर निगम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ लॉन्च किया और नगर निगम की हरित नीति का दस्तावेज जारी किया। मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” […]

Continue Reading

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद छात्रवृत्ति परीक्षा स्थगित

(देहरादून)13अगस्त,2025. उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद,आज होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। एससीईआरटी के अपर निदेशक पदमेंद्र सकलानी ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित […]

Continue Reading

टिहरी के कलस्टर विद्यालयों में शीघ्र शुरू होंगे निर्माण कार्य

( देहरादून )13अगस्त, 2025. टिहरी जनपद में कलस्टर विद्यालय योजना के अंतर्गत चिन्हित पांच राजकीय इंटर कॉलेजों में शीघ्र ही भवन निर्माण एवं अन्य अवस्थापना कार्य शुरू किये जायेंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इन विद्यालयों में निर्माण कार्यों को कार्यदायी संस्था द्वारा आंगणित रूपये 10 करोड़ 65 लाख की धनराशि को […]

Continue Reading

उत्तराखंड राज्य कैबिनेट बैठक ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

( देहरादून )13अगस्त,2025. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान 26 प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान सरकार ने अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब अग्निवीरों को सेवाकाल पूरा होने पर समूह ग के […]

Continue Reading

भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से होगा ,उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र

(देहरादून)13अगस्त,2025. उत्तराखंड राज्य सरकार ने मानसून सत्र भराड़ीसैंण में कराने का निर्णय लिया है। राजभवन की अनुमति के बाद विधानसभा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सत्र 19 से 22 अगस्त तक चलेगा। उत्तराखंड राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से होने वाले मानसून सत्र में आपदा व […]

Continue Reading

भव्य सांस्कृतिक संध्या:दूरदर्शन केंद्र,देहरादून ने मनाया स्थापना दिवस

(देहरादून)13अगस्त,2025. उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और दूरदर्शन की गौरवमयी परम्परा के अद्भुत संगम के रूप में, दूरदर्शन केंद्र, देहरादून ने अपना रजत जयंती समारोह (25वाँ स्थापना दिवस) संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या “कलादर्शनम” के रूप में आयोजित किया। इस अवसर पर दूरदर्शन परिवार के सदस्य,आमंत्रित कलाकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। […]

Continue Reading