अयोध्या में दीपों से जगमगा उठा सरयू तट

Uttar Pradesh

(अयोध्या,UP)07नवंबर 2026

श्री अयोध्या धाम में दीपोत्सव-2026 का दिव्य और भव्य आयोजन हुआ। राम जी की पैड़ी पर हुए इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं। लाखों दीपों से सजा सरयू का तट अलौकिक छटा बिखेर रहा था और पूरा अयोध्या धाम ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का यह दीपोत्सव केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि रामभक्तों के लिए एक प्रेरणा और संदेश है। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन चुनौती क्यों न आए, यदि हमारी नीयत साफ है और नीति स्पष्ट है, तो दुनिया की कोई भी ताकत हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। यही ‘धर्ममेव जयते’ और ‘सत्यमेव जयते’ का वास्तविक अर्थ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव आज वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति और भारतीय परंपरा का प्रतीक बन गया है। यह आयोजन भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादाओं और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचा रहा है।

सीएम योगी ने इस अवसर पर पधारे सभी पूज्य संतजनों, रामभक्तों और प्रदेश की जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि सरकार अयोध्या को उसकी प्राचीन गरिमा और वैभव के अनुरूप विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *