सीएम धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

Uttarakhand News

ओडिशा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी के पूज्य पिताजी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेन्द्र प्रधान जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री आज ओडिशा स्थित उनके आवास पहुंचे और स्व. प्रधान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. देवेन्द्र प्रधान का संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा। राष्ट्रहित में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

स्वर्गीय देवेन्द्र प्रधान भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश की सेवा की। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *