दो स्वर्ण सहित 11 और पदक मिले,सातवें स्थान पर उत्तराखंड

Uttarakhand News

(देहरादून)13फरवरी,2025.

राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। राज्य ने दो स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदक जीते। उत्तराखंड 22 स्वर्ण के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है। उत्तराखंड के पदकों की संख्या 97 पहुंच गई है। तमिलनाडु 24 स्वर्ण पदकों के साथ छठवें नंबर पर है।

उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की पांच हमार मीटर दौड़ में राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। इस दौड़ में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव दूसरे और इसी राज्य की पूनम सोनु ने तीसरे स्थान पर रही। राज्य को दूसरा स्वर्ण पदक कयाकिंग महिला वर्ग की 500 मीटर स्पर्धा में सोनिया और रोजी देवी की जोड़ी ने दिलाया।

पुरुष वर्ग की कयाकिंग 500 मीटर स्पर्धा में प्रभात कुमार और हर्षवर्धन की जोड़ी ने रजत पदक जीता। जबकि महिला वर्ग कैनोइंग डबल 500 मीटर स्पर्धा में मीरा दाव व रामकन्या डांगी की जोड़ी ने कांस्य पदक दिलाया।

मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला वर्ग टीम स्पर्धा में कोमल चौहान, भार्गवी रावत, ममता खाती ने रजत पदक जीता। बीच कबड्डी पुरुष वर्ग ने राज्य को कांस्य पदक दिलाया। इस टीम में अमन चौहान, अंकित शर्मा, रविंद्र सिंह, हर्षवर्धन, रोहित नेगी, यर्थात देशवाल शामिल रहे।

जबकि महिला वर्ग में पूजा मेहरा, अंजीता, सबा अंजुम, भूमिका, दृष्टि चौहान व मंथलेश ने कांस्य पदक जीता। जैवलिन थ्रो में विकास शर्मा को कांस्य पदक मिला। मॉडर्न पेंटाथलॉन महिला वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भार्गवी रावत ने कांस्य पदक जीता। वहीं, कुश्ती 65 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक को रजत व फ्री स्टाइल 125 किलोग्राम वर्ग में जय प्रकाश ने राज्य को कांस्य पदक दिलाया(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *