एग्रीस्टैक से बदलेगी बिहार की खेती की तस्वीर,मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Bihar

(पटना,बिहार)27नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित “संकल्प” सभागार में एग्रीस्टैक परियोजना की गहन समीक्षा की। बैठक में कृषि, राजस्व और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष परियोजना की वर्तमान स्थिति, अब तक पूर्ण किए गए कार्यों और आगामी चरणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रीस्टैक परियोजना बिहार के किसानों के लिए एक बड़ी डिजिटल क्रांति साबित होगी। इसके अंतर्गत हर किसान की डिजिटल पहचान बनेगी, जिसमें उसकी जमीन, बोई गई फसल और उसे मिल रहे सरकारी लाभों का पूरा विवरण होगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और किसानों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंजीकरण का कार्य मिशन मोड में चलाया जाए और सभी जिलों में इसे समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी, डिजिटल क्रॉप सर्वे और भूमि रिकॉर्ड के सत्यापन में किसी भी तरह की त्रुटि न हो, इसके लिए विशेष निगरानी की जाए। कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रणाली से फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि, खाद-बीज अनुदान और कृषि ऋण जैसी योजनाओं का लाभ किसानों को सीधे, शीघ्र और बिना बिचौलियों के मिलेगा। इससे भ्रष्टाचार रुकेगा और किसानों का भरोसा सरकार पर और मजबूत होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर और शिविर लगाकर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *