सीएम सम्राट ने सुनीं शिकायतें,बोले -त्वरित न्याय सर्वोच्च प्राथमिकता

Bihar

(पटना,बिहार)10 नवंबर 2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ कक्ष में आयोजित राज्यस्तरीय जन सहयोग कार्यक्रम में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के निर्देश दिए।

राज्य के कोने-कोने से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी परेशानियां रखीं। अधिकांश मामले भूमि विवाद, पेंशन, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार से जुड़े थे। मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर आवेदन पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना ही हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनहित के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और हर शिकायत का निपटारा तय समय-सीमा में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम से सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *