(देहरादून)19नवम्बर,2024.
दिल्ली में उत्तराखंड की पुरानी बसों के संचालन पर प्रतिबंध के बाद पिथौरागढ़ डिपो से पुरानी बसों को हटा दिया गया है। अब दिल्ली रूट पर 15 नई बसों को भेजा जा रहा है। पुरानी बसों को जिला सहित अन्य मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
पिथौरागढ़ डिपो के पास कुछ समय पूर्व तक सभी 58 बसें पुरानी और बीएस-3 और बीएस-4 वाली थीं। अब 15 नई बसें मिली हैं जो बीएस-6 हैं। इन्हीं नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है।
एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि दिल्ली के लिए नई बसों का संचालन किया जा रहा है। 13 बसें और मिलनी हैं। पुरानी बसों का संचालन अन्य रूटों पर किया जाएगा।
चंपावत डिपो की 21 बसों का दिल्ली हो रहा संचालन:
चंपावत जिले में रोडवेज डिपो की 21 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है। एआरएम विनोद गौतम ने बताया कि दिल्ली के लिए टनकपुर की 15 और लोहाघाट की छह सीएनजी बसों को संचालित किया जा रहा है।
टनकपुर रोडवेज डिपाे की 21 और लोहाघाट डिपो की 12 बसों को दिल्ली नहीं जा रही है। इन बसों को अन्य रूटों पर संचालित किया जा रहा है। डिपो के पास 102 बस जबकि लोहाघाट डिपो के पास 44 बसों का बेड़ा है(साभार एजेंसी)