राज्यपाल ने ली कुंभ मेला की तैयारी की जानकारी

Uttarakhand News

(देहरादून )30सितंबर,2026.

कुंभ आस्था, श्रद्धा और करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक विराट आयोजन है। इतने बड़े आयोजन में हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुविधाजनक अनुभव हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोक भवन में कुंभ मेला अधिकारी श्रीमती सोनिका एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री योगेंद्र रावत से आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कुंभ की व्यापकता को देखते हुए AI और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, स्मार्ट सर्विलांस, भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिले, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं में बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद आवश्यक है।

कुंभ उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा है। इसके साथ प्रदेश के पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और देश-दुनिया में उत्तराखण्ड की छवि भी जुड़ी है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु देवभूमि से आस्था के साथ एक सुखद और अविस्मरणीय अनुभव लेकर लौटे।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *