(देहरादून)02नवंबर,2026
उत्तराखंड में भारत की जनगणना-2027 अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। निदेशक जनगणना कार्य, उत्तराखंड, श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की है।
उन्होंने बताया कि राज्य में जनगणना का कार्य 01 दिसंबर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा 16 नवंबर, 2026 से 30 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ अन्य गैर-निर्वाचन राज्यों के लिए जारी नवीन अधिसूचना के संबंध में प्रसारित समाचारों को उत्तराखंड के जनगणना कार्यक्रम से जोड़कर देखना उचित नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में जनगणना के निर्धारित कार्यक्रम में कोई परिवर्तन अथवा स्थगन नहीं किया गया है। सभी तैयारियां तय समय-सारणी के अनुसार जारी हैं। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित अवधि में सहयोग प्रदान करें।(साभार सू वि)


