नैनीताल जिले में 1 से 12 तक के विद्यालयों में रहेगा अवकाश

Uttarakhand News

(नैनीताल)25 सितंबर,2026

मौसम विभाग द्वारा 26 सितंबर को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी सरकारी,अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित किया है। आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने,जलभराव और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संबंधित विभागों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *