25 सितंबर को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर

Uttarakhand News

(देहरादून )24 सितंबर, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड डोईवाला में 25 सितंबर को वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाले इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविर में पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

खंड विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शिविर का आयोजन 25 सितंबर, 2026 को प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के साथ उपस्थित रहेंगे। विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण करते हुए उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिविर में माननीय सांसद, माननीय विधायकगण एवं क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। इससे शिविर में आमजन की सहभागिता बढ़ने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे संवाद एवं जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

सभी विभागों को शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के निर्देश
खंड विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से अपील की है कि वे शिविर में अपनी विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, इसलिए विभागीय अधिकारी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी पात्रता के अनुसार विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *