पीएम मोदी द्वारा भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन

National News

(नई दिल्ली)01अगस्त,2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में 4,750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहे.

राज्य के गवर्नर जस्टिस अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी सीएम पवन कल्याण और मंत्री नारा लोकेश ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. केंद्रीय मंत्री राममोहन, श्रीनिवास वर्मा और पेम्मासनी चंद्रशेखर ने भी गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया.

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. उसके बाद उन्होंने टर्मिनल का दौरा किया और लगभग 15 मिनट तक वहां लगी आधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान GMR के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मोदी को चेक-इन हॉल और एयरपोर्ट के डिजाइन के बारे में जानकारी दी. मोदी ने एयरपोर्ट के मास्टर प्लान और एविएशन एजुकेशन के मॉडल देखे. उन्होंने अराकू कॉफी कियोस्क का भी दौरा किया और कॉफी का स्वाद चखा।

इसके बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट टर्मिनल से एक खुली जीप में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू और डिप्टी मुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ रैली में शामिल होने के लिए गए. प्रधानमंत्री ने टर्मिनल से मीटिंग की जगह तक के रास्ते में हजारों आदिवासी महिलाओं द्वारा किया गया थिम्सा डांस देखा।

पीएम मोदी यहां 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. कुछ देर पहले उन्होंने इंटरनेशनल स्टैंडर्ड, स्टेट-ऑफ-द-आर्ट टेक्नोलॉजी और टॉप-टियर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया।

नए आंध्र के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय: भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
यह नए आंध्र प्रदेश के इतिहास का एक सुनहरा अध्याय है. राज्य के बंटवारे के बाद शुरू होने वाला यह पहला बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है. यह उत्तरी आंध्र क्षेत्र के विकास के माहौल को बदलने की दिशा में एक अहम कदम है. यह पर्यटन, औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्र में तरक्की का केंद्र बनने वाला है. सत्ता संभालने के बाद, गठबंधन ने इस परियोजना पर खास ध्यान दिया और एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्दी पूरा किया(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *