विकास योजनाओं हेतु सीएम धामी द्वारा 14 करोड़ अनुमोदित

Uttarakhand News

(देहरादून)30जुलाई,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण, सिंचाई, आधारभूत सुविधाओं और आपदा राहत से जुड़ी योजनाओं के लिए 14 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ के डीडीहाट में नैनीपातल-नाघर इंटर कॉलेज सीसी संपर्क मार्ग निर्माण को 79.87 लाख, चंपावत के लोहाघाट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण सिंह अधिकारी की प्रतिमा स्थापना को 32.49 लाख तथा सेलागाड़-कोटकेंद्री संपर्क मार्ग निर्माण को 40.53 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है।

इसके अलावा पिथौरागढ़ के मोस्टामानू और सैम मंदिर, पौड़ी के देवीखाल स्थित मां बाल कुंवारी मंदिर, अल्मोड़ा के भेटाबड़ोली स्थित भीमादेवी मंदिर तथा सल्ट के मल्ली मनिला मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 3.69 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में मंदिरों और धर्मशालाओं के निर्माण को 2.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 1.01 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी गई है। साथ ही चंपावत जिले की मैरोली और बड़पास ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग टाइल्स से आंतरिक मार्गों के निर्माण को 3.89 करोड़, अमृत योजना के तहत बीजापुर नहर के हेड के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण को 4.95 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *