(देहरादून)26जुलाई,2026
कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परमवीर चक्र से सम्मानित वीरों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹1.50 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ किए जाने की घोषणा की।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश की सैन्य शक्ति निरंतर सशक्त और आत्मनिर्भर हुई है। हमारी सरकार भी सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहीदों के आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख की गई है तथा वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों के लिए एकमुश्त एवं वार्षिक सहायता राशि में भी वृद्धि की गई है।
इसके साथ ही बलिदानी परिवारों के एक सदस्य को सरकारी सेवा में समायोजन, आवेदन की समय-सीमा दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष, शहीद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु सहायता, वीरता पुरस्कार से सम्मानित जवानों के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा, पूर्व सैनिकों को संपत्ति क्रय पर स्टाम्प शुल्क में छूट तथा शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया के सरलीकरण जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल,माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, माननीय विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान सहित पूर्व सैनिकगण, वीर नारियां एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।(साभार एजेंसी)
