मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में ‘एआई फॉर ऑल’ के रुख की सराहना

National News

(नई दिल्ली)24जून,2026

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने “एआई फॉर ऑल” के भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करते कहा कि भारत वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि समावेशी डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र और उभरती प्रौद्योगिकियों के विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग पर भारत विशेष ध्यान दे रहा है।

यह बात उन्होंने बुधवार को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस कांग्रेस में कही। जीएसएमए के महानिदेशक विवेक बद्रीनाथ ने डिजिटल और कनेक्टिविटी क्षेत्र में भारत की तेज प्रगति की सराहना की। कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई “भारत इनोवेट्स” पहल के सकारात्मक परिणाम आएं हैं। इससे डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को मजबूत करने में मदद मिली है। भारतीय मूल के फ्रांसीसी नागरिक बद्रीनाथ फ्रांस के प्रतिष्ठित लीजियन ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित हैं। बद्रीनाथ वैश्विक मोबाइल एवं दूरसंचार उद्योग में व्यापक अनुभव रखते हैं।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने मोबाइल उपकरणों के विस्तार, डिजिटल समावेशन और प्रौद्योगिकी आधारित सार्वजनिक सेवा वितरण में भारत की अग्रणी भूमिका को स्वीकार किया। चर्चा में भारत के जारी डिजिटल परिवर्तन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), 5जी और अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने का भी उल्लेख किया गया। साथ ही मोबाइल उपकरणों के विस्तार, डिजिटल समावेशन और प्रौद्योगिकी आधारित सार्वजनिक सेवा वितरण में भारत की अग्रणी भूमिका को स्वीकार किया(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *