17 जून को ‘रन फॉर योग’ का आयोजन

Uttarakhand News

(हरिद्वार)16जून,2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा 17 जून 2026 (बुधवार) को प्रातः 6:30 बजे हरिद्वार में “रन फॉर योग” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवपुरा चौक से होगा और इसका समापन चन्द्राचार्य चौक पर किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार के आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

आयुष विभाग के अनुसार इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी। विभाग ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है।

“योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं” और “Yoga 365 – हर दिन, योग हर क्षण” के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा तथा लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करेगा(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *