सीएम धामी ने की मानसून सीजन के तैयारियों की समीक्षा

Uttarakhand News

(देहरादून)10जून,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मानसून सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं, जनसुविधाओं और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने पर विशेष जोर देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 नवंबर 2026 तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए। साथ ही पुलों, कल्वर्टों और ड्रेनेज सिस्टम की जांच कर आवश्यक मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। डेंगू, मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने, जीवनरक्षक दवाओं और एम्बुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

सीएम धामी ने संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने, जरूरत पड़ने पर हेली एम्बुलेंस उपलब्ध कराने तथा सभी जिलाधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कैंचीधाम बाईपास को अगले दिन से संचालित किए जाने की जानकारी भी दी गई, जिससे यातायात जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *