(नई दिल्ली)09जून,2026
दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हल्की गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
किन इलाकों में बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुग्राम और मानेसर में बारिश की संभावना है।
हरियाणा के हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी में भी बारिश हो सकती है। मतानहेल, झज्जर, फर्रुखनगर, कोसली, रेवाड़ी और नूंह भी प्रभावित होंगे। राजस्थान के भिवाड़ी और खैरथल में भी मौसम बदलेगा। इन सभी इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।(साभार एजेंसी)
