उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल

Uttarakhand News

(देहरादून)03जून,2026.

उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की नियुक्ति करते हुए महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर राज्यपाल की स्वीकृति के उपरांत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेशों के अनुसार डॉ. योगेश पुरोहित को अल्मोड़ा, डॉ. रश्मि पंत को नैनीताल, डॉ. हरीश पंत को पिथौरागढ़, डॉ. मेघना असवाल को पौड़ी गढ़वाल, डॉ. अमित कुमार शुक्ला को रुद्रप्रयाग, डॉ. रामप्रकाश को टिहरी गढ़वाल तथा डॉ. श्याम विजय को उत्तरकाशी जनपद का मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन के आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और योगदान आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से संबंधित जिलों में स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, चिकित्सा व्यवस्थाओं की निगरानी तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में तेजी आने की उम्मीद है।

प्रदेश सरकार का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन अधिक प्रभावी होगा और दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को और मजबूत किया जा सकेगा।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *