धारी देवी मंदिर: अत्याधुनिक लाइटिंग का भव्य नजारा

Uttarakhand News

(देहरादून)13मार्च,2026.

चारधाम यात्रा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण तैयार हो गया है। श्रीनगर स्थित प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर परिसर को आधुनिक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे मंदिर रात के समय रंग-विरंगी रोशनी में नहाकर अत्यंत भव्य और मनमोहक दिखाई दे रहा है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि यह कदम श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है।उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों को आकर्षक बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।
विभिन्न रंगों और पैटर्न की रोशनी मंदिर परिसर में प्रदर्शित होती है, जिससे रात के समय मंदिर की भव्यता और भी निखरकर सामने आती है। यह कार्य दो मार्च को सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।

उन्होंने कहा कि इस पहल में मंदिर समिति, स्थानीय नागरिकों और संबंधित विभागों का सहयोग रहा।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *