दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

Uttarakhand News

(देहरादून)09मई,2026

उत्तराखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि आईएएस सेंथिल पांडियन को भारत सरकार के पेयजल विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2003 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी में जॉइंट सेक्रेटरी स्तर के चेयरपर्सन पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए की गई है।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *