बदरीनाथ धाम में ऊंची चोटियों पर बारिश-बर्फबारी

Uttarakhand News

(देहरादून)26अप्रैल,2026.

बीते कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदला। बदरीनाथ धाम में बारिश-बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की गई थी।

विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई थी। देर शाम बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई।

निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।(साभार एजेंसी

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *