राज्य पैरालंपिक गेम्स का आयोजन

Uttarakhand News

(देहरादून)24मार्च,2026.

पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राजधानी दून में तीन दिन राज्य पैरा गेम्स का आयोजन किया जाएगा। पैरा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 से 29 मार्च तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले पैरा गेम्स में प्रदेश के 13 जिलों की टीमें भाग लेंगी

प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक सचिव प्रेम कुमार ने बताया कि पैरा गेम्स के तहत पैरा एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और टेबल टेनिस की स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में करीब 150 पैरा खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मार्च तय की गई है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *