कैबिनेट विस्तार के बाद,दायित्वों का बंटवारा

Uttarakhand News

(देहरादून)22मार्च,2026.

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों विधायक खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस बंटवारे में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।

जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे। मंत्री धन सिंह रावत से स्वास्थ विभाग हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया है। वहीं, मंत्री गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर नए मंत्री भरत चौधरी को दिया गया है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *