(सोनपुर,बिहार)23नवंबर ,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूरे मेला क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश में शांति, विकास और सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न हुई।
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनपुर मेला केवल मेला नहीं है, बल्कि बिहार की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है, जहां हर साल लाखों लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मेले को और भव्य बनाने के लिए हर सुविधा उपलब्ध करा रही है।
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोनपुर मेला बिहार की पहचान है, इसे विश्वस्तर पर और पहचान दिलाई जाएगी। (साभार सोशल मीडिया)


