“शक्तिशाली पंचायत, सशक्त नगर निकाय ही विकसित हरियाणा की नींव”-सीएम सैनी

Hariyana Haryana

(गुरुग्राम,हरियाणा)23नवंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि शक्तिशाली पंचायतें और सशक्त नगर निकाय ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि जब गांव और शहर की स्थानीय सरकारें मजबूत होंगी, तभी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ेगा। स्थानीय निकायों को मजबूत करना ही असली लोकतंत्र को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गुरुग्राम में पंचायतों और नगर पालिकाओं को सशक्त बनाने पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर अपने विचार साझा किए। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने स्थानीय शासन को मजबूत करने के अनुभव और सुझाव साझा किए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य पंचायतों और नगर पालिकाओं को केवल प्रशासनिक इकाई नहीं, बल्कि ऐसी सशक्त स्थानीय सरकारों के रूप में विकसित करना है, जो लोगों की समस्याएं सुनें, समय पर निर्णय लें और अपने कार्यों के प्रति जवाबदेह हों। इसके लिए अधिकार, वित्तीय स्थिरता और प्रभावी सेवा वितरण को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनता को अपने काम के लिए भटकना न पड़े, यही सशक्त शासन की पहचान है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को “हरियाणा विजन 2047” और सतत विकास लक्ष्यों से जोड़कर जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। पंचायतें और नगर पालिकाएं जनभागीदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ विकास की मजबूत आधारशिला बनें, यही हमारा संकल्प है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *